Posts

Showing posts with the label संजौली कॉलेज में एसजेवीएन ने करवाई भाषण प्रतियोगिता

संजौली कॉलेज में एसजेवीएन ने करवाई भाषण प्रतियोगिता, आंचल, दीक्षा, अक्षय रहे विजयी

Image
आज दिनांक 07 नवंबर 2019 को उत्कृष्ट शिक्षा केन्द्र राजकीय महाविद्यालय संजौली में जागरूकता सप्ताह के दौरान इंटिग्रिटी -ए वे ऑफ लाइफ विषय पर एसजेवीएन के सौजन्य से भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का आरम्भ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ चंद्र भान मेहता ने सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया। महा प्रबंधक श्री डी पी कौशल और नरेन्द्र कुमार मनकोटिया इस प्रतियोगिता में मुख्य रूप से विभागीय स्तर पर विराजमान रहे। इस प्रतियोगिता में आँचल भंडारी प्रथम ,दीक्षा ठाकुर द्वितीय ,और अक्षय सिंगटा तृतीय ,और पांच को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किये गए , जिसमें भाव्या, दीपिका, प्राची, श्रेया को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। प्रतियोगी शिक्षार्थियों ने अपने अपने अनुभवों को सांझा किया। सभी प्रतिभागियों ने विश्व के महान चरित्रों को उदाहरण सहित अपने विचार प्रकट किए। प्रतियोगियों ने यह भी कहा कि ईमानदारी घर से प्रारम्भ होती है और पहला असत्य भी अपने घर से ही शुरू होता है। शहीदों का स्मरण करते हुए विद्यार्थियों ने कहा कि ईमानदारी उनमें पूर्णतः द्रष्टव्य होती है।अपने विषय उस्...